सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे शुरू करें? Beginner Guide

9 min and 25 sec to read, 2352 words

सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे शुरू करें? Beginner Guide
सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे शुरू करें? Beginner Guide

सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे शुरू करें, जैसा की हम सब जानते है “यह सवाल” उनके के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो पहली बार किसी सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू कर रहे हैं।

शुरु में स्टूडेंट्स के लिए अक्सर यह समझना मुश्किल होता है कि वह कौन-सी परीक्षा चुनें उसका syllabus कैसे पढ़ें, कौन-सी किताबो का इस्तेमाल करें |

रोज कितने घंटे पढ़ाई करें और तैयारी को सही दिशा में कैसे आगे बढ़ाएं?

परीक्षा तो सब अलग-अलग होती है, लेकिन परीक्षा पास करके अपनी जगह बनाना आसान नहीं होता है।

इसके लिए  सही परीक्षा का चुनाव, eligibility की जानकारी, official syllabus, study timetable, regular practice, previous year questions, mock tests और revision का संतुलन जरूरी होता है।

आज के इस ब्लॉग में हम पुरे अच्छे से जानेंगे कि सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे शुरू करें |

इतना ही नहीं हम आज यह भी जानने वाले है की तैयारी के दौरान किन गलतियों से बचना चाहिए?


सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू करने से पहले क्या करें?


किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू करने से पहले सबसे जरूरी है कि आप पहले स्पस्ट हो लें कि आपको कौन सी नौकरी की तैयारी करनी है |

ऐसा देखा गया है की सरकारी नौकरी के क्षेत्र में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और अलग-अलग चयन प्रक्रिया वाली बहुत-सी परीक्षाएं होती हैं।

इसके लिए अलग-अलग योग्यता और eligibility के अनुसार विभिन्न परीक्षाओं को निचे देख सकते हैं, जैसे:

  • SSC की विभिन्न परीक्षाएँ
  • रेलवे भर्ती
  • बैंकिंग परीक्षाएँ
  • राज्य सरकार की नौकरियाँ
  • पुलिस भर्ती
  • रक्षा क्षेत्र की नौकरियाँ
  • शिक्षक भर्ती
  • अन्य केंद्र सरकार की परीक्षाएँ
  • अन्य राज्य सरकार की परीक्षाएँ

एक बात और, किसी भी परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले उसकी official Notification को एक बार ज़रूर पढ़ें। Notification में ये सभी पॉइंट्स पर एक बार जांच कर लें –

  • शैक्षणिक योग्यता
  • आयु सीमा
  • रिक्तियों की संख्या
  • आवेदन की तिथियाँ
  • परीक्षा का पैटर्न
  • पाठ्यक्रम
  • चयन प्रक्रिया

ये सभी जानकारी काफी महत्वपूर्ण होती है।


1. अपनी Qualification के अनुसार सही परीक्षा चुनें


सबसे पहले ये जानें कि सरकारी नौकरी की तैयारी का पहला कदम सही परीक्षा को चुनना होता है। इस बात को अत्यंत गंभीरता से लें।

यहाँ एक बात बताना चाहते आपको कि 10वीं पास के लिए सरकारी परीक्षाएं 12वीं या graduation के बाद उपलब्ध परीक्षाओं से अलग हो सकती हैं।

इसलिए सबसे पहले आप यह देख लें कि क्या आप उस एग्जाम के लिए eligible हैं या नहीं।

आपको कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए जैसे कि –

  • मेरी educational qualification क्या है?
  • मेरी उम्र निर्धारित सीमा में है या नहीं?
  • क्या इस पद के लिए कोई अतिरिक्त योग्यता चाहिए?
  • परीक्षा में कौन-कौन से विषय शामिल हैं?
  • परीक्षा कितने stages में होगी?
  • क्या physical test या skill test होगा?
  • selection process क्या है?
  • परीक्षा का syllabus कितना बड़ा है?

2. Official Syllabus और Exam Pattern समझें


तैयारी शुरू करने से पहले, जिस एग्जाम को देना चाहते हैं, उसे पहले चुनें। चुनने के बाद अगला कदम उसका official syllabus और exam pattern को अच्छे से समझना है।

ऐसा बहुत बार देखा गया है, बहुत से विद्यार्थी बिना syllabus देखे ही अलग-अलग किताबों और videos से पढ़ना शुरू कर देते हैं। ऐसे में कई बार ऐसे topics पर भी समय खर्च कर देते है जो परीक्षा के लिए जरूरी नहीं होते।

सबसे पहले syllabus को छोटे-छोटे topics में बांटें जैसे –

Mathematics, Reasoning, General Knowledge और Language शामिल हैं, तो प्रत्येक subject के topics की अलग-अलग list बनाएं।

उसके बाद धीरे-धीरे बेसिक टॉपिक्स की लिस्ट बनाकर अलग-अलग कर लें।

Syllabus → Concept → Practice → Previous Year Questions → Mock Test → Revision

इस तरह से जब अप अपना एक रोड मैप अपने पढ़ाई के लिए बना लेंगे तो आपको पहले से पता होगा की आप किस स्टेज में किस तरह से तैयारी करनी है |


3. रोज का Study Timetable बनाएं


आपके पूरे दिन की दिनचर्या बिल्कुल क्लियर और स्पष्ट होनी चाहिए। ऐसा timetable बनाएं जिसे आप लंबे समय तक आसानी से follow कर सकें। याद रहे, उबाऊ नहीं रहे आपका टाइम टेबल।

निचे एक फॉर्मेट के जरिये मैंने बस आपको समझने के लिए टाइम टेबल बनाया है | आप चाहें तो ऐसा डेली का प्लान पढ़ाई के लिए बना सकते है |

समयपढ़ाई
सुबहCurrent Affairs / GK
दोपहरMathematics
शामReasoning
रातRevision + Practice
सप्ताह में एक दिनMock Test + Analysis

यहाँ आपको एक बात बताना चाहेंगे की अगर आप इस तरह से रूटीन फॉलो करते हैं तो परीक्षा में सफल होने की चांसेस बहुत हो जाती है |

ऐसा हो सकता की बहुत सारे आप में से स्कूल जाते हो , कॉलेज जाते हो , ऐसे में रूटीन फॉलो करना थोरा कठिन है परन्तु आप चाहें तो अपने हिसाब से समय को बात कर तैयारी का प्लान बना सकते है |


4. Mathematics की तैयारी कैसे करें?

कोई भी एग्जाम हो इस विषय से कुछ न कुछ प्रश्न आते ही है| ऐसा समझ लिग्ये किसी भी एग्जाम महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है। इसकी तैयारी में केवल formulas याद करने से नहीं होगा।

सबसे पहले basic concepts को समझें और फिर questions की practice शुरू करें।

Mathematics के लिए तरीका:

Concept समझें → Formula लिखें → Basic Questions → Moderate Questions → Timed Practice

जब आप शुरुआत में प्रश्न बनाएंगे, तो काफी दिक्कत होगी और साथ ही टाइम भी ज्यादा लगेगा। ऐसे में practice बढ़ने के साथ speed और accuracy में सुधार करना होगा।

इस विषय के ऊपर कमांड के लिए सबसे important प्रैक्टिस ही है।


5. Reasoning की नियमित Practice करें

इस विषय की अपनी एक अलग ही बात है सबसे ज्यादा स्कोरिंग सब्जेक्ट मन जाता है एस्पिरेंट्स के हिसाब से Reasoning में कई प्रकार के questions पूछे जा सकते हैं, जैसे:

  • सादृश्य (Analogy)
  • श्रृंखला (Series)
  • कूटलेखन–कूटभेदन (Coding-Decoding)
  • रक्त संबंध (Blood Relation)
  • दिशा ज्ञान (Direction)
  • वर्गीकरण (Classification)
  • न्यायवाक्य (Syllogism)
  • पहेली (Puzzle)
  • बैठने की व्यवस्था (Seating Arrangement)

सबसे पहले आप इनके कॉन्सेप्ट को समझें फिर इस पर प्रैक्टिस करें अगर आप चाहें तो भारत के बहुत ही पॉपुलर शिक्षक Piyush Vashney सर की क्लासेज ले सकते है |


6. General Knowledge और Current Affairs पढ़ें

सरकारी परीक्षाओं में सिर्फ पास नहीं करना होता है, मेरिट लिस्ट में आना होता है, तब जाकर आपको सरकारी नौकरी मिलती है। ऐसे में इस विषय का अपना अलग ही महत्व है।

General Knowledge और Current Affairs, examination के syllabus के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। निचे आप देख सकते है

  • भारतीय इतिहास
  • भूगोल
  • भारतीय संविधान
  • अर्थव्यवस्था
  • सामान्य विज्ञान
  • महत्वपूर्ण दिवस
  • पुरस्कार
  • खेल
  • महत्वपूर्ण संस्थाएं

Current Affairs को अच्छे से पढ़ने के लिए बेसिक कॉन्टेक्स्ट के साथ-साथ फैक्ट्स याद रखने की कोशिश करनी चाहिए।

जैसे समझते है उदाहरण के तौर पर , किसी सरकारी योजना के बारे में पढ़ते समय केवल उसका नाम याद करने के बजाय यह समझें कि योजना किस उद्देश्य से शुरू की गई है और उससे संबंधित basic facts क्या हैं।


7. Previous Year Questions जरूर हल करें

Previous Year Questions यानी PYQ सरकारी परीक्षा की तैयारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता ही है | ऐसा जो स्टूडेंट्स पास कर नौकरी में आते हैं वो बताते हैं कि PYQ कितना ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है |

इसलिए कम से कम 5-10 साल का प्रैक्टिस जरुर करना चाहिए जिससे हर विषय सम्बंधित क्वेश्चन का एक आईडिया हो जाता है की किस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते है |

PYQs से आपको examination के actual question pattern को समझने में मदद मिलती है। बताते हैं आप इनसे क्या-क्या जान सकते है जैसे –

  • किस प्रकार के questions पूछे जाते हैं
  • कौन-से topics बार-बार दिखाई देते हैं
  • questions का difficulty level कैसा है
  • किस subject में आपकी कमजोरी है
  • प्रश्न हल करने में कितना समय लग रहा है

8. Mock Test देना कब शुरू करें?

जब आपको लगे कि आपकी तैयारी बहुत हद तक कंप्लीट हो गई है, तब जाकर आप mock test शुरू कर सकते हैं। इसके बाद आप यह भी देखें –

  • कितने questions सही हुए?
  • कितने गलत हुए?
  • कितने questions छोड़े?
  • किन questions में ज्यादा समय लगा?
  • किस subject में accuracy कम रही?
  • कौन-से topics बार-बार गलत हो रहे हैं?

9. Revision को कभी नजरअंदाज न करें

किसी भी परीक्षा की तैयारी में केवल नया syllabus पूरा करना पर्याप्त नहीं है। जितने भी पढ़े हुए topics हैं, उन्हें याद रखने के लिए revision जरूरी है। तभी आप पूरे सिलेबस पर अपनी अच्छी पकड़ बना सकते हैं।

पूरे महीने अगर आप चाहें तो अलग-अलग स्तरों पर revision कर सकते हैं:

Daily Revision

याद रहे, दिन में पढ़े गए topics को थोड़े समय के लिए दोहराएं।

Weekly Revision

पूरे सप्ताह में पढ़े गए topics को दोबारा देखें।

Monthly Revision

और महीने के अंत में important topics, formulas और notes का revision अवश्य करें।


10. एक साथ बहुत सारी परीक्षाओं की तैयारी न करें

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के सामने अलग-अलग परीक्षाओं के recruitment notifications आते रहते हैं।

इस समय इस बात का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है कि जिस परीक्षा की तैयारी हम कर रहे हैं उसी पर फोकस रहे ताकि उस परीक्षा को पास कर सकें |

यदि परीक्षा का सिलेबस एक जैसा ही है, तो आप एक साथ अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए, यदि दो examinations में Mathematics, Reasoning और General Awareness जैसे common subjects हैं, तो इन common subjects की तैयारी एक साथ की जा सकती है।

आवेदन करने से पहले official notification जरूर पढ़ें।


11. Study Material का सही चुनाव करें

नौकरी की तैयारी करने से पहले जब आप स्टडी मटेरियल, लेते हैं उस वक़्त यह ध्यान रखें कि जितना ज़रूरत है उतना ही मटेरियल लें | सबसे ज्यादा इन बातों पर ध्यान दें

  • Official syllabus
  • Standard subject books
  • Previous year papers
  • Practice questions
  • Mock tests
  • Short notes
  • Revision material

12. बिना Coaching के सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें?

बहुत सारे बच्चो के लिए coaching जरूरी नहीं होती। कई बच्चे self-study के माध्यम से भी competitive examinations की तैयारी करते हैं।

Self-study के लिए एक simple process आप इस तरह रख सकते हैं।

Step 1: Target exam चुनें
Step 2: Official syllabus डाउनलोड करें
Step 3: Subjects को topics में बांटें
Step 4: Daily timetable बनाएं
Step 5: Concepts पढ़ें
Step 6: Questions solve करें
Step 7: PYQs करें
Step 8: Mock test दें
Step 9: गलतियों का analysis करें
Step 10: Revision करें

अगर किसी topic को समझने में परेशानी हो रही है, तो अलग-अलग सोर्स की मदद ली जा सकती है।


13. सरकारी नौकरी की तैयारी में होने वाली सामान्य गलतियां

Preparation के दौरान विद्यार्थी कई common mistakes कर सकते हैं।

बिना syllabus देखे पढ़ना

यह जरूर करें , पहले official syllabus और exam pattern समझें।

केवल पढ़ना, practice न करना

Theory के साथ questions भी solve करें।

PYQs को नजरअंदाज करना

Previous year papersअत्यधिक महत्वपूर्ण है यहाँ से examination pattern समझने में मदद मिलती है।

Revision न करना

सबसे ज्यादा जरुरी है पुराने topics को नियमित रूप से revise करें।

हर दिन timetable बदलना

एक routine बनाकर उसे follow करने की कोशिश करें।

बहुत ज्यादा study material जमा करना

प्रयास करें, कम और limited और relevant resources पर focus करें।

Social Media पर ज्यादा समय न देना

ध्यान रखें, सोशल मीडिया से थोड़ा दूर रहें जब तक एग्जाम की तैयारी चल रही है।


14. सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए कितने घंटे पढ़ाई करें?

इस सवाल का जवाब अलग-अलग हो सकता है। इसका एक fixed answer सभी विद्यार्थियों के लिए सही नहीं हो सकता।

लेकिन हाँ, कुछ बातों पर हम टाइम का अंदाज़ा लगा सकते हैं | आपके study hours इन बातों पर निर्भर करते हैं:

  • किस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं
  • Exam की तारीख
  • आपकी current preparation
  • उपलब्ध समय
  • School/College/Job के तैयारी चल रही हो तो
  • कितने subjects बाकी हैं

इसलिए एक बेहतर समय 3-4 घंटे का होना चाहिए।


15. Official Information को हमेशा Verify करें

सरकारी नौकरी से संबंधित जानकारी में सबसे ज्यादा सावधानी recruitment details को लेकर रखनी चाहिए।

क्योंकि यही जानकारी के बेसिस पर आप अपनी एलिजिबिलिटी को जानकार आगे अप्लाई करते हैं डिटेल्स का क्या देखनी चाहिए बताता हूँ आपको |

  • रिक्तियों की संख्या
  • आवेदन शुरू होने की तिथि
  • आवेदन की अंतिम तिथि
  • पात्रता
  • आयु सीमा
  • आवेदन शुल्क
  • परीक्षा की तिथि
  • प्रवेश पत्र
  • परिणाम
  • चयन प्रक्रिया
  • दस्तावेज़ सत्यापन

सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए Simple Daily Strategy

अपनी तैयारी एक दम सिंपल रखिये जो भी उपर बताया गया है, उस पर ध्यान दें और निचे भी कुछ बातें है उन पर जरुर ध्यान दें |

सुबह: GK / Current Affairs
दोपहर: Mathematics
शाम: Reasoning
रात: Revision + Questions

ये भी आप कर सकते हैं जैसे –

Mock Test → Analysis → Weak Topics → Revision आपको इससे फयदा जरुर मिलेगा |



निष्कर्ष

सरकारी नौकरी की तैयारी की शुरुआत करने से पहले ही यह चुन ली की आप किस परीक्षा की तैयारी करने वाले है | उसके एग्जाम पैटर्न को समझे
गणित, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न, मॉक टेस्ट इन सभी का लगातार प्रैक्टिस करें |


अपनी स्पीड, सटीकता और गलतियों पर ध्यान देते हुए कमजोर विषयों पर अलग से ज्यादा समय दें और पुनह प्रैक्टिस करें ।
सबसे जरूरी है कि एक नियमित रूटीन और आधिकारिक वेबसाइट से भर्ती, परीक्षा और परिणाम की जानकारी पर भरोसा रखें।


Frequently Asked Questions (FAQ)

सरकारी नौकरी की तैयारी कब शुरू करनी चाहिए?

ज्यादातर बच्चों के लिए 10 के बाद ही एग्जाम के रास्ते खुल जाते हैं।

तैयारी शुरू करने का समय आपकी qualification, target exam और उपलब्ध समय पर निर्भर करता है। सबसे पहले syllabus और exam pattern को समझकर नियमित रूप से preparation शुरू कर सकते हैं।

क्या बिना coaching के सरकारी परीक्षा की तैयारी की जा सकती है?

हाँ, self-study के माध्यम से भी तैयारी की जा सकती है।

सरकारी नौकरी के लिए सबसे पहले क्या पढ़ना चाहिए?

official syllabus और previous year questions देखें। इससे आपको subjects और important topics समझने में मदद मिलेगी। फिर आप आसान टॉपिक्स पहले पढ़ें।

क्या रोज Current Affairs पढ़ना जरूरी है?

यह आप पर पूरी तरह से निर्भर करता है कि आपकी तैयारी कैसी होगी; आप उस तरह से अपना रूटीन रख सकते हैं।

सरकारी नौकरी की भर्ती की सही जानकारी कहां मिलेगी?

भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी के लिए संबंधित government department या recruiting organisation की official website और official notification इन्हीं सभी जगहों से जानकारी मिल जाएगी।

सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए कितने घंटे पढ़ना चाहिए?

सभी विद्यार्थियों के लिए study hours अलग-अलग हो सकते हैं, इसलिए यह उत्तर अलग-अलग हो सकते हैं।

Leave a Comment