7 min and 59 sec to read, 1995 words
आज Artificial Intelligence यानी AI का दायरा बहुत बड़ा हो चुका है। यह केवल बड़ी कंपनियों और तकनीकी संस्थानों तक सीमित नहीं रहा।
इसका प्रभाव अलग अलग क्षेत्रों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी तेजी से दिखाई दे रहा है।
स्कूलों में AI का उपयोग बच्चो की पढ़ाई को अधिक समझने योग्य बनाने के लिए साथ ही विद्यार्थियों की अलग-अलग learning needs को समझने के लिए और अब तो शिक्षकों की तैयारी में भी सहायता करने के लिए किया जा सकता है।
भारत में शिक्षा के क्षेत्र में AI को लेकर लोगो में रुचि बढ़ रही है।
उदाहरण के लिए, हाल ही में धारवाड़ के 56 सरकारी स्कूलों में AI classes शुरू किए जाने की खबर सामने आई है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को शुरुआती स्तर से AI को समझना, सीखना और आधुनिक तकनीक से बच्चो परिचित कराना है।
लेकिन एक सवाल जो कि महत्वपूर्ण है—क्या स्कूल में AI का मतलब सिर्फ ये समझना है की Chatbot का इस्तेमाल करना है?
नहीं।
AI का इस्तेमाल हम इससे ज्यादा एवं बड़े व्यापक रूप में कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल अलग-अलग पढ़ने, lesson planning, practice questions, personalised learning, language support, revision, accessibility और school administration जैसे कई क्षेत्रों में किया जा सकता है।
Artificial Intelligence यानी AI क्या है?
Artificial Intelligence को हम लोग कह सकते हैं कि यह एक ऐसी तकनीक है जिसके माध्यम से computer systems ऐसे कार्य कर सकते हैं जो नॉर्मल तरीके से इंसान का दिमाग किसी काम को करने में करता है।
आइए समझते हैं उदाहरण के माध्यम से कि AI किस तरह मदद करता है –
- किसी भी प्रश्न का उत्तर समझाने में मदद कर सकते हैं।
- किसी विषय को अलग-अलग तरीकों से समझा सकते हैं।
- परीक्षा के लिये प्रैक्टिस questions तैयार कर सकते हैं।
- किसी भी Text का translation कर सकते हैं।
- यदि आपका कंटेंट लंबा है, तो उसका summary बना सकते हैं।
- विद्यार्थियों की learning progress में मदद कर सकते हैं।
- विद्यालय में शिक्षकों को lesson plan और worksheets तैयार करने में मदद ली जा सकती है।
स्कूल में AI का इस्तेमाल क्यों किया जाना चाहिए?
स्कूल में AI का उपयोग कई कामों में किया जा सकता है, क्योंकि ai का उद्देश्य केवल technology सिखाना नहीं होना चाहिए।
इसका उपयोग वास्तव में learning को बेहतर बनाने और सभी के लिए accessible बनाने के लिए होना चाहिए।
आपको यह बात बताते हुए हमें बहुत अच्छा लग रहा है कि यदि हम एक अच्छा AI-based education system बना लें, जिससे शिक्षक के काम को समाप्त करने की जगह उनके अलग-अलग शिक्षा-संबंधित कार्यों में मदद मिल सके।
जैसे उनके लिए AI lesson preparation, practice material और feedback जैसे repetitive tasks में समय बचाने में मदद कर सकता है।
इससे शिक्षक विद्यार्थियों के साथ अधिक समय conceptual learning, discussion और व्यक्तिगत सहायता में लगा सकते हैं। जिसका रिजल्ट बहुत अच्छा हो सकता है |
1. विद्यार्थियों के लिए Personalised Learning
ऐसा हम सब देख सकते है विद्यालय में हर विद्यार्थी की learning speed एक जैसी नहीं होती।
कुछ विद्यार्थी गणित जल्दी समझ लेते हैं, लेकिन English में उन्हें थोरी परेसानी होती है ।
वहीं किसी दूसरे विद्यार्थी को Science विषय में पाकर अच्छी होती है तो किसी को सामाजिक विज्ञानं के concepts को समझने में अतिरिक्त अभ्यास की आवश्यकता हो सकती है।
स्टूडेंट्स ai का इस्तेमाल अलग अलग तरह से कर सकते है एक ही टॉपिक को समझने के लिय निचे उदाहरण दिया है –
एक ही topic — “Fractions”
- कमजोर विद्यार्थी के लिए basic questions
- सामान्य विद्यार्थी के लिए medium-level questions
- तेज विद्यार्थी के लिए application-based questions
इस तरह से बच्चे को AI-personalised learning में सहायता मिल सकती है।
2. कठिन विषयों को आसान भाषा में समझाना
ऐसा कई बार देखा जा सकता है जब विद्यार्थी किसी chapter की textbook की भाषा को समझने का प्रयास करते हैं, पर समझ नहीं पाते। ऐसी परिस्थिति में शिक्षक AI की मदद ले सकते हैं।
किसी भी टाइप के concept को समझने के लिए –
- आसानी से हिंदी में
- उदाहरण के साथ
- step-by-step
- छोटे – छोटे points में
- question-answer format में समझाया जा सकता है।
पर इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि AI से मिले उत्तर को, खासकर Mathematics के सलूशन को जरूर एक बार देख लेना चाहिए।
3. Teachers के लिए Lesson Plan तैयार करना
शिक्षक AI का इस्तेमाल Lesson Plan बनाने में कर सकते हैं।
यहाँ हम आपको बताना चाहते हैं कि लेसन प्लान बनाने का एक स्ट्रक्चर होता है जिससे क्लास लेना आसान हो जाता है |
- Learning Objective
- Introduction
- मेन concept
- Classroom Activity
- Discussion Questions
- Practice Questions
- Homework
- Assessment
लेसन प्लान तैयार करते समय टीचर इस बात ध्यान रख सकते हैं कि सिर्फ AI द्वारा दिया गया लेसन पालन का स्ट्रक्चर पूरी तरह काम करेगा ऐसा हो भी सकता है नहीं भी विषय के अनुसार |
4. Question Paper और Practice Questions
हाँ , AI की मदद से से शिक्षक किसी chapter के अलग-अलग प्रकार के बहुत सारे practice questions तैयार कर सकते हैं। जिससे बच्चे को पढ़ने तथा परीक्षा की तैयारी में मदद मिल सकती है। जैसे:
- Multiple Choice Questions
- Fill in the blanks
- True/False
- Short Answer Questions
- Long Answer Questions
- Application-based Questions
इन तरह से बच्चों को मदद मिलेगी लेकिन शिक्षक को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि चैप्टर को पढ़कर एक बार वह खुद से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न बनायें |
5. Homework को और ज्यादा उपयोगी बनाना
स्टूडेंट्स दिए गए होमवर्क का उपयोग सिर्फ प्रश्न का उत्तर लिखने के लिए नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा, अपने होमवर्क को ज्यादा अच्छे तरीके से स्ट्रक्चर दे सकते हैं।
उदाहरण के लिए: – विषय – पर्यावरण
बच्चो को पूछा जा सकता है:
अपने आसपास पानी की बर्बादी के तीन उदाहरण खोजिए और उनके समाधान लिखिए।
इससे क्या होगा जब बच्चा ai से सवाल पूछेगा तो उसे उत्तर काफी ब्रॉड एवं स्ट्रक्चर्ड मिलेगी जिससे वह एक्सपेंशन को समझने की कोसिस करेगा |
6. Revision और Exam Preparation
हां परीक्षा और revision के लिए Ai काफी महत्वपूर्ण हो सकता है क्योंकि इससे आप किसी भी चैप्टर को
तैयार करने में AI की सहायता ले सकते हैं।
- Important points → महत्वपूर्ण पॉइंट
- Quick revision notes → त्वरित revision नोट्स
- Practice questions → अभ्यास प्रश्न
- Flashcards → फ्लैशकार्ड
- Concept explanations → अवधारणा की व्याख्या
- Self-test questions → स्वयं जाँच प्रश्न
7. भाषा सीखने में AI का उपयोग
जी हाँ, “AI भाषा सीखने में” भी बहुत उपयोगी हो सकता है। जैसे कोई भी स्टूडेंट्स यदि इंग्लिश सीखना चाहते हैं तो वह इम्प्रूवमेंट को देखते हुए ये सब ai से पूछ कर अपनी इंग्लिश को improve कर सकता है |
उदाहरण के लिए, English सीखते समय वे नए शब्दों का अर्थ पूछ सकते हैं। Sentence formation का अभ्यास कर सकते हैं।Grammar mistakes पहचानने में सहायता ले सकते हैं। Hindi से English translation का अभ्यास कर सकते हैं। Conversation practice कर सकते हैं।
इसी तरह अन्य भाषाओं को भी सीखने में AI का उपयोग किया जा सकता है।
8. विशेष जरूरत वाले विद्यार्थियों के लिए AI
ये फीचर ऐसे बच्चों के लिए “बेहद” जरूरी है जिन्हें थोड़ी इंटरनेट की कम जानकारी है। उस बच्चे के लिए AI-based accessibility tools अलग से मदद दे सकते हैं।
आपको बताते चलें कि ai की मदद से बचे ये सब कर सकते हैं अपने काम को आसान बनाने के लिए –
- Text-to-Speech
- Speech-to-Text
- Translation
- Read-aloud support
- सरल भाषा में content explanation
9. Science और Innovation Projects में AI
Science विषय की बात जहाँ तक है, स्कूल में AI का उपयोग “केवल किताबों की पढ़ाई तक सीमित नहीं होना चाहिए।”
बच्चों को छोटे- छोटे projects दिए जा सकते हैं।
“Project”: “स्कूल में बिजली की बचत कैसे की जा सकती है?”
अब विद्यार्थी:
- स्कूल में बिजली के उपयोग की जानकारी एकत्र करें।
- अलग-अलग समस्याओं की सूची बनाएं।
- Expected solutions सोचें।
- AI से ideas की तुलना करें।
- शिक्षक के साथ सही और गलत suggestions की भी एक बार जांच कर सकते हैं।
- Final project स्वयं तैयार कर सकते है |
10. School Administration में AI
AI का उपयोग स्कूल के अलग-अलग administrative sections के डेटा को मेंटेन करने में हेल्प ले सकते हैं | जैसे कि –
Student records को organize करना , Attendance data का analysis, Academic performance का analysis, Timetable planning, Communication drafts, Reports तैयार करना —इन सभी टाइप्स के कार्यों में मदद मिल सकती है।
यदि कोई student data के मामले में privacy और security हो, तो ai में डेटा फीड करने से पहले कन्फर्म हो लें। AI tools में
11. प्रधानाध्यापक के लिए AI कैसे उपयोगी हो सकता है?
प्रधानाध्यापक के लिए स्कूल में AI काफी उपयोगी है क्योंकि प्रधानाध्यापक के उपर पुरे स्कूल की जिम्मेदारी होती है ऐसे में प्रधानाध्यापक ये सब कर सकते है –
- Teachers के लिए AI orientation session करा सकते हैं।
- विद्यार्थियों को responsible AI use के बारे में बता सकते हैं।
- अगर सब ठीक है, तो AI के लिए school-level guidelines बना सकते हैं।
- Teachers को educational resources का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।
- AI के उपयोग का उद्देश्य learning improvement होना चाहिए।
AI इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
AI इस्तेमाल करते समय देखना है कि इसके फायदे के साथ-साथ नुकसान भी हैं, तो थोड़ा संभलकर इस्तेमाल करें ai का।
1. AI हमेशा सही नहीं होता
हाँ, ऐसा हो सकता है कि AI कभी-कभी गलत या अधूरी जानकारी दे सकता है। यह ज़रूरी है कि शिक्षक पर और authentic रिसोर्स पर भरोसा करें। ai के इस्तेमाल के साथ-साथ |
2. विद्यार्थियों को AI पर निर्भर न बनाएं
इस बात का ध्यान एकदम रहना चाहिए कि बचे पूरी तरीके से ai पर ही आश्रित नहीं रहे क्योंकि इससे उनकी सेल्फ लीनिंग पर इफ़ेक्ट पर सकता है |
3. सिर्फ Copy-Paste करने से बचें
उत्तर तो आपको ai से तुरंत मिल जाता है पर उससे आपकी लर्निंग इमप्रोवे नहीं होगी इसे थोरा थोरा सिखने का प्रयास करें | अपने उत्तर को Copy-Pasteअ करने से प्रयास करें बचें |
4. Privacy का ध्यान रखें
Privacy का ध्यान तो रखना ही चाहिए क्योंकि इसमें बच्चों के नाम, पता, फोन नंबर, academic records या अन्य sensitive information हो सकती है।
AI से Homework करना और AI से Homework सीखना
AI से Homework करना और AI से Homework सीखना दोनों बातों में बेहद अंतर है। दोनों में आए समझते हैं
AI से Homework करना:
इसमें बच्चे क्या करते हैं , पूरा प्रश्न AI को देते हैं और जो उत्तर मिला है, उसे नोटबुक में लिखकर जमा कर देते हैं।
AI से Homework सीखना:
जब भी आप ai से सवाल पूछते हैं, तो वह बहुत ही अच्छे से structure के साथ answer लिखता है। इससे टीचर और बच्चे यह समझ सकते हैं कि उत्तर को कैसे लिखना है। इससे होगा ये कि बच्चे धीरे धीरे समझने लगेंगे की उत्तर कैसे लिखा जाता है |
Frequently Asked Questions (FAQs)
Q1. स्कूल में AI का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है?
बहुत सारे प्रोसेस हैं जिनमें AI का उपयोग “lesson planning, practice questions, personalised learning, revision, language learning, accessibility और school administration” जैसे कार्यों में किया जा सकता है।
Q2. क्या AI विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है?
हां, यदि इसका उपयोग concept समझने, practice करने और revision के लिए किया जाए तब ।
Q3. क्या AI शिक्षक की जगह ले सकता है?
पूरी तरीके से नहीं |
Q4. क्या स्कूल में AI से question paper बनाया जा सकता है?
बिलकुल ai से प्रश्न बनाए जा सकते हैं लेकिन हम यह पर suggest करना चाहेंगे कि शिक्षक से प्रश्न बनवाएं साथ साथ ai का भी उसे करें |
Q5. AI का इस्तेमाल करते समय सबसे बड़ी सावधानी क्या है?
Authentic उत्तर ये सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है |
Q6. क्या ग्रामीण स्कूलों में AI का उपयोग हो सकता है?
हां, लेकिन इसके लिए बहुत सारी चीजों की ज़रूरत होती है जैसे कि इंटरनेट, इंफ्रास्ट्रक्चर , लाइट, टेबल, बेंच, कंप्यूटर और सबसे ज़्यादा इम्पोर्टेंट ai को जानने वाले शिक्षक।
निष्कर्ष
स्कूल में Artificial Intelligence का सही इस्तेमाल शिक्षा को बहुत आगे और तेज कर सकता है।
लेकिन हमें ध्यान रखना है कि AI को शिक्षा का अंतिम समाधान मानना सही नहीं होगा।
ऐसा कर सकते है की स्कूल में AI को शिक्षक के विकल्प के रूप में नहीं, बल्कि शिक्षक और विद्यार्थी के सहायता के रूप रखें तब यह ज्यदा उपयोगी बन जाएगा |