8 min and 50 sec to read, 2209 words
Bihar Board Students English Weak होना आज बहुत से विद्यार्थियों के लिए चिंता का विषय है। खासकर Class 9, Class 10 और उससे ऊपर की कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को English पढ़ने, समझने, लिखने और बोलने में परेशानी होती है। कई छात्रों को English chapter पढ़ने में कठिनाई होती है, तो कुछ विद्यार्थी Grammar और Translation में कमजोर होते हैं।
Bihar Board Students की English Weak क्यों होती है?
बिहार बोर्ड के Students की English Weak होने के पीछे बहुत सारे “कारण” हो सकते हैं। हर student की स्थिति अलग होती है, लेकिन कुछ कारण जो सामान्य रूप से देखने को मिलते हैं।
1. English की नियमित Reading नहीं करना
English सीखने का सबसे पहला तरीका है English पढ़ना। होता क्या है जब आप बार बार इंग्लिश पढ़ते है तो आप अलग अलग तरीके से कठिन सब्दो को पढने कोइसी करते है और इसी कर्म को बार बार दोहराया जाता है|
जिससे आप धीरे धीरे शब्दों को पढने लायक बन्ने लगते है | शुरू में बच्चे गलती करते है वे English textbook को सिर्फ परीक्षा के कुछ दिन पहले पढ़ना शुरू करते हैं। लेकिन न ही chapter, शब्द, sentence और न ही paragraph की समझ सही से हो पाती है।
एक तरीका जो काफी इस्तेमाल किया जाता है, मैंने भी किया है।
यदि आप रोज 15–20 मिनट English बुक की रीडिंग करते है, तो आपको धीरे-धीरे English के sentences समझने में आसन होने लगेगी और लगातार यदि आप ऐसा करते रहे तो , निशिचित ही आपकी इंग्लिश अच्छी हो जायेगी और आप अच्छे से इंग्लिश को समझने लगेंगे |
इसलिए प्रयास करना चाहिए कि इंग्लिश बुक का एक पैराग्राफ रोज़ पढ़ा जाए।
2. Vocabulary यानी Word Meaning की कमी
English सीखना है तो बगैर vocabulary के मुश्किल होगी, इसलिए इंग्लिश सीखने में vocabulary बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रखती है।
यदि किसी स्टूडेंट को basic English words का meaning नहीं पता है, तो उसके लिए उस पूरे sentence को समझने में परेशानी हो सकती है।
आइए आपको एक उदाहरण देते हैं :
The boy goes to school every day.
इस sentence में यदि स्टूडेंट को boy, goes और school का meaning पता है, तो वह इस sentence को आसानी से समझ सकता है।
इसलिए यदि स्टूडेंट्स रोज 5–10 नए English words सीखें तो काफी फायदेमंद रहेगा बच्चों के लिए।
स्टूडेंट्स क्या कर सकते हैं
एक notebook इस प्रकार बनाकर उसमें इस प्रकार लिख सकते हैं और जब भी revise करना चाहेंगे आसानी से कर सकते हैं।
| English Word | Hindi Meaning |
|---|---|
| Improve | सुधारना |
| Learn | सीखना |
| Difficult | कठिन |
| Easy | आसान |
| Important | महत्वपूर्ण |
| Success | सफलता |
| Knowledge | ज्ञान |
| Practice | अभ्यास |
| Answer | उत्तर |
| Question | प्रश्न |
अब यदि एकदम लंबे समय तक याद रखना चाहते हैं तो वह इन सब words से एक-एक sentence बना लें और उसे daily use में बोलें, फिर student कभी words को नहीं भूलेंगे .
3. Grammar की Basic Knowledge कमजोर होना
Bihar Board में ऐसा देखा गया है कि कई विद्यार्थियों को English Grammar में परेशानी होती है। और Grammar कमजोर होने के कारण वे कोई भी आसान से आसान sentence बनाते समय mistakes करते हैं। या नहीं बना पाते |
लेकिन English सुधारने के लिए सबसे पहले basic Grammar topics पढ़ना होगा और याद भी रखना होगा।
निचे important टॉपिक्स दिए गए है :-
Important Grammar Topics
- Noun
- Pronoun
- Verb
- Adjective
- Adverb
- Tense
- Articles
- Prepositions
- Conjunction
- Subject-Verb Agreement
- Active and Passive Voice
- Direct and Indirect Speech
सारे टॉपिक्स को एक-एक कर पढ़ें और example भी देखें, समझें।
4. English बोलने में झिझक
ऐसा बहुत बार देखा गया है कि बच्चे इंग्लिश बोलते ही नहीं और जब बोलते हैं तो हिचकिचाते हैं।
साथ-साथ ऐसा भी देखा गया है कि कई विद्यार्थी English समझ तो लेते हैं, लेकिन बोलने में डरते हैं। उन्हें लगता है कि अगर बोला गया sentence गलत हो गया तो दूसरे विद्यार्थी उनके ऊपर हँसेंगे।
यह डर English learning में दिक्कत कर सकता है।
शुरुआत में सिर्फ छोटे sentences बोलें:
I am a student.
I live in Bihar.
I read the newspaper.
I read English every day.
I like my school.
ऐसे छोटे-छोटे sentences बनाए जा सकते हैं। आप देखेंगे कि आपकी इंग्लिश धीरे-धीरे इम्प्रूव हो रही है।
5. Hindi से English Translation में परेशानी
खासकर ऐसा देख सकते हैं कि Bihar Board में Hindi से English translation का अभ्यास भी विद्यार्थियों के लिए उपयोगी होता है। इसके लिए उसे Translation की practice ज्यादा करनी चाहिए ताकि उसे किसी भी sentence का structure समझने में मदद मिल सके।
देखते हैं उदाहरण:
- मैं एक विद्यार्थी हूँ।
→ I am a student.
2. वह स्कूल जाता है।
→ He goes to school.
3 मैं रोज English पढ़ता हूँ।
→ I read English every day.
4. वे क्रिकेट खेलते हैं।
→ They play cricket.
प्रयास करें रोज 5–10 छोटे Hindi sentences को English में translate करें और बार-बार पढ़ें।
Bihar Board Students English कैसे सुधारें?
बच्चों को अपनी इंग्लिश सुधारने के लिए एक simple daily routine बनाकर उसे डेली फॉलो किया जा सकता है। जैसे क्या-क्या कर सकते हैं :-
रोज 30 मिनट English Practice
पहले 10 मिनट – Reading
सबसे पहले Bihar Board की English textbook ले लें और कोई छोटा paragraph समझते हुए पढ़ें।
1 पहली बार normally रूप से पढ़ें।
2 दूसरी बार कठिन words को पहचानें।
3 तीसरी बार paragraph का Hindi meaning समझने की कोशिश करें।
ऐसा लगातार करने से आपकी Reading और Understanding दोनों में practice हो सकती है।
अगले 10 मिनट – Vocabulary मतलब Word Meaning
रोज 5–10 नए English words सीखें।
और यह ज्यादा अच्छा होगा अगर आप word के साथ (Word + Hindi Meaning + Sentence) लिखते हैं तो |
उदाहरण से समझते हैं –
- Improve – सुधारना
I want to improve my English.
इस तरीके से आपने word को केवल याद करने के बजाय उसका उपयोग करके सेंटेंस बनाकर समझ भी लेंगे।
लम्बे समय तक अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको इससे याद भी रहेगा
अंतिम काम जो आपको करना है min 10 मिनट – Writing
कोशिश करें रोज 1 paragraph इंग्लिश में लिखें। आप चाहें तो शुरू में कुछ sentences ही लिख सकते हैं।
उदाहरण:
- I am a student.
- I live in Bihar.
- I study in Class 9.
- I read English every day.
- I want to improve my English.
ऐसा कम से कम डेली करते रहें, फिर धीरे-धीरे sentences से paragraph भी लिखने का प्रयास कर सकते हैं।
Bihar Board Class 9 Students के लिए English Tips
चुकी Class 9 के बच्चो को इस समय English सीखने की “foundation” मजबूत करने का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है तो इस समय वे केवल परीक्षा के लिए चैप्टर्स न पढ़ें।
कुछ बातें बिल्कुल ध्यान में रखें | हर chapter को पढ़ते समय आप ऐसा कर सकते हैं कि –
- Chapter का title समझें।
- Paragraph पढ़ें।
- कठिन words की list बना लें।
- Hindi meaning समझने का प्रयास करें।
- Questions पढ़ें।
- Answers को अपने शब्दों में समझने की कोशिश करें।
- Chapter से जुड़े हर Grammar topic की practice करें।
इतना करने से आपको चैप्टर को समझने में मदद मिलेगी।
Bihar Board Class 10 Students English कैसे तैयार करें?
Class 10 में पढ़ने वाले बच्चों को ध्यान देना आवश्यक है कि English की तैयारी करते समय Textbook + Grammar + Writing + Previous Year Questions पर ध्यान दें।
Textbook
सभी chapters को अच्छी तरह पढ़ें। सभी chapters के important characters और questions को समझें।
Grammar
कोशिश करें Basic Grammar topics को बार-बार revise करें।
Writing
Letter, Application, Paragraph और दूसरे writing formats की लगातार practice करें।
Previous Year Questions
पिछले साल के प्रश्नों को निशित रूप से देखें और परीक्षा में पूछे जाने वाले question pattern को समझने की कोशिश करें।
English Chapter पढ़ने का सही तरीका
अगर किसी स्टूडेंट को English के chapter को समझने में दिक्कत है, तो वह यह तरीका अपना सकता है।
आपको एक sentence के माध्यम से बताते हैं | जैसे कि –
Bismillah Khan was a great shehnai player.
सबसे पहले Important words देखें:
- Great = महान
- Shehnai player = शहनाई वादक
इसके बाद आप अब क्या करेंगे सबसे पहले sentence का meaning समझें:
बिस्मिल्लाह ख़ाँ एक महान शहनाई वादक थे।
उसके बाद फिर sentence को दो-तीन बार पढ़ें। और इसी तरह पूरे paragraph को छोटे अलग-अलग parts में divide करके समझने का प्रयास करें।
इसके बाद आप देखेंगे कि आपकी इंग्लिश पढ़ने की क्षमता बढ़ेगी और आप कोई भी चैप्टर आसानी से पढ़ पाएंगे।
English में Answer कैसे लिखें?
जब भी आप English में answer लिखे तो कोसिस यही करें की hard words शुरू में न लिखें |
ज्यादा ज़रूरी यह है कि आप “Simple, clear और grammatically correct sentences” लिखने की कोशिश करें।
जैसे –
Question: Who was Bismillah Khan?
Answer: Bismillah Khan was a great shehnai player. He made the shehnai famous in classical music.
यह answer एकदम simple English में है और इसका meaning समझने में भी स्पष्ट है।
शिक्षको को यह प्रयास करना चाहिए की बच्चे बार बार इसे practice करते रहे जिससे उसे हमेसा answer लिखने में आसानी हो |
English सीखने के लिए Word Notebook बनाएं
आप इंग्लिश सीखने के लिए एक अलग से English notebook बनाकर रखें।
उसे चार parts में stepwise divide कर सकते हैं।
Step 1 – Word Meaning
प्रयास करें नए words और साथ ही उनके Hindi meanings लिखें।
Step 2 – Sentences
अब आप जो भी words सीखे हुए हैं, उन words से 2-3 sentences बनाएं।
Step 3 – Grammar
Grammar rules को बार-बार लिखें और examples को भी लिखें।
Step 4 – Mistakes
जो mistakes writing में होती हैं, उन्हें लिखें और उनका सही form भी लिखें।
उदाहरण देकर बताते हैं –
He go to school. (wrong hai )
He goes to school.( right hai )
इस तरह से आप अपनी mistakes को देख सकते हैं और अपनी learning बेहतर कर सकते हैं।
English सीखने में Mobile का सही उपयोग
आज लगभग हर विद्यार्थी के पास smartphone और internet है। और इसके माध्यम से English learning के कई resources उपलब्ध हैं।
जिससे बच्चे अपनी इंग्लिश अच्छा कर सकते हैं। सिर्फ English videos देखने से आपकी English अपने आप बेहतर नहीं होगी। थोड़ी मेहनत करनी होगी।
Video या lesson देखने के बाद:
Listen → Repeat → Write → Speak
का अभ्यास करें।
किसी English sentence को सुनें, उसे दोहराएँ और फिर notebook में लिखें।
उदाहरण:
I am going to school.
इसे सुनें, बोलें और फिर लिखें।
English Reading की आदत कैसे डालें?
शुरुआत में आप normal इंग्लिश की बुक पढ़ें जैसे –
- School textbook
- छोटी English stories
- आसान paragraphs
- बच्चों की English books
इन सब से शुरुआत करें। Reading करते समय हर word का dictionary meaning देखने की ज़रूरत नहीं है। पहले sentence का मतलब समझने की कोशिश करें। धीरे-धीरे Reading भी आसान लग सकती है।
30 Days English Improvement Plan
Bihar Board का विद्यार्थी 30 दिन का छोटा target बना सकता है।
| दिन | English Improvement का अभ्यास | रोज़ का लक्ष्य |
|---|---|---|
| Day 1–10 | नए Words | रोज़ 10 नए Words सीखें |
| Simple Sentences | 5 Simple Sentences बनाएं | |
| Reading | 10 मिनट English Reading करें | |
| Speaking | 5 मिनट English बोलें | |
| Day 11–20 | Paragraph | रोज़ 1 छोटा Paragraph पढ़ें/लिखें |
| नए Words | रोज़ 10 नए Words सीखें | |
| Translation | Hindi to English Translation करें | |
| Grammar | Basic Grammar Practice करें | |
| Day 21–30 | Writing | रोज़ 1 Paragraph लिखें |
| Textbook | English Textbook का Revision करें | |
| Word Revision | सीखे हुए नए Words Revise करें | |
| Speaking | 10 मिनट English बोलने का अभ्यास करें |
बार-बार इंग्लिश के अभ्यास से improvement की शुरुआत हो सकती है।
English में अच्छे Marks कैसे लाएं?
Bihar Board English में अच्छे marks के लिए सिर्फ English बोलना जरूरी नहीं है। इसके अलावा आपको बहुत सारी बातों को ध्यान में रखना चाहिए, एक-एक कर समझते हैं।
1. Question को ध्यान से पढ़ें
ये सबसे ज्यादा important है कि आप पहले समझें कि question क्या पूछ रहा है।
2. Simple English लिखें
Answer एकदम सिंपल रखें, hard words का प्रयोग कम करें sentences में |
3. Grammar की practice करें
Basic grammar mistakes को जितना कम हो, कम करने की कोशिश करें।
4. Writing Section तैयार करें
इस section पर भी अच्छे से ध्यान देना चाहिए क्योंकि लिखने में और समझने में काफी योगदान है। इसका Letter, Application, Paragraph आदि की practice करें।
5. Textbook Questions करें
Chapter के जो भी inside important questions हो उसे समझकर तैयार करें।
6. Revision करें
जो पढ़ लिया है, पढ़ी हुई चीजों को बार-बार revise करें।
Parents और Teachers विद्यार्थियों की मदद कैसे कर सकते हैं?
शिक्षक विद्यार्थियों को छोटे English sentences बोलने के लिए कह सकते हैं। Classroom में simple English questions पूछे जा सकते हैं। और practice daily करवावें |
Parents घर पर बच्चों को English पढ़ने के लिए रोज थोड़ा समय दे सकते हैं। उसे दिए गए homework को पूरा चेक कर सकते हैं और पूछ भी सकते हैं यदि संभव हो तो।
क्या Bihar Board Students English में अच्छे हो सकते हैं?
जी हाँ, English में improvement किसी भी विद्यार्थी के लिए संभव है। बस वह बच्चा इंग्लिश की regular practice करता रहे, इन सब sections जैसे Reading, Vocabulary, Grammar, Writing और Speaking को रोज थोड़ा-थोड़ा समय देने से language skills में सुधार हो सकता है।
निष्कर्ष
Bihar Board Students English Weak होने के पीछे बहुत सारे कारण हो सकते हैं, लेकिन regular practice, vocabulary Grammar और Reading की आदत डालने से बच्चे इंग्लिश में अच्छा कर सकते हैं।
विद्यार्थियों को रोज कम से कम 20–30 मिनट English Reading, Vocabulary, Grammar और Writing के लिए दें और साथ में छोटे English sentences बनाकर बोलने की practice करनी चाहिए।
लास्ट में आपको एक English सुधारने का आसान formula बता रहे हैं आप इसे अप्लाई कर सकते हैं –
Read + Understand + Write + Speak + Repeat
अगर विद्यार्थी इस routine को नियमित रूप से फॉलो करता है, तो समय के साथ धीरे-धीरे English पढ़ने, लिखने, समझने और बोलने में improvement हो जाएगी।
धन्यवाद |